Giridih News: दिशोम गुरु के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

Giridih News: गांडेय प्रखंड के धर्मपुर में रविवार को जोग मांझी ढुनू हांसदा की अगुवाई में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई.

आदिवासी समुदाय के युवाओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु ने ताउम्र आदिवासी समाज के लोगों को नशाखोरी से बाहर निकालने, महाजनी प्रथा समाप्त करने और शिक्षित होने के लिए अभियान चलाया.

नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने की लिया संकल्प

उनके सपनों को पूरा करने के लिए आदिवासी युवाओं ने नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है. मौके पर रमेश मुर्मू, प्रदीप मुर्मू, सुखदेव हांसदा, प्रदीप कुमार किस्कू, सुंदर मरांडी, बाबूजान हांसदा, मुनू मूर्मू, नरेश किस्कू,अर्पित मरांडी, सोनू हेंब्रम, पप्पू मरांडी, बबलू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >