Giridih News: डुमरी में झंडोत्तोलन के लिए समय सारिणी निर्धारित

Giridih News: प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन तथा राजनीतिक दल स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में लगे हैं.

अनुमंडल प्रशासन ने झंडोत्तोलन की समय सीमा तय कर दी है. तय समय सारिणी के अनुसार अनुमंडल कार्यालय डुमरी में 09:30 बजे पूर्वाह्न, अनुमंडल गोपनीय कार्यालय में 09:40 बजे पूर्वाह्न, प्रखंड कार्यालय डुमरी में 09:45 बजे पूर्वाह्न, डुमरी थाना में 9:50 बजे पूर्वाह्न, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 10 बजे पूर्वाह्न, रेफरल अस्पताल डुमरी में 10:05 बजे पूर्वाहन, अवर निबंधन कार्यालय में 10:10 बजे पूर्वाह्न, लघु सिंचाई विभाग कार्यालय डुमरी में 10:15 बजे पूर्वाह्न, एसएसकेबी उच्च विद्यालय में 10:25 बजे पूर्वाह्न, बेसिक स्कूल में 10:35 बजे पूर्वाह्न, कोनार नहर प्रमंडल कार्यालय में 10:45 बजे पूर्वाह्न, वन विभाग कार्यालय में 10:55 बजे पूर्वाह्न, निमियाघाट थाना 11:05 बजे पूर्वाह्न, ज्ञान भारती विद्यालय नगरी 10:30 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जायेगा. साथ ही वैसे कार्यालय/विद्यालय जिनका कार्यक्रम सूची में अंकित नहीं हैं, वहां के कार्यालय प्रधान, प्रधानाध्यापक अपने स्तर से समय तय कर ध्वजारोहण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >