Giridih News: वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Giridih News: इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस पार्टी से वर्ष 2000 ई में बगोदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके व पूर्व युवा प्रदेश सचिव दीपक सिंह लड्ढा उर्फ दीपक महेश्वरी, कांग्रेस के गिरिडीह जिला के वर्तमान महासचिव अशोक मंडल, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के सरिया प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सोनार व सेवादल के विधानसभा प्रभारी पप्पू राणा समेत अन्य लोग शामिल हैं.

सरिया में बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. इसकी घोषणा उन्होंने प्रेसवार्ता कर की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिलहाल गठबंधन और मुस्लिम तुष्टिकरण नीति पर चल रही है. अपने पुराने कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर रही है. बीते लोकसभा चुनाव में गठबंधन दल के प्रत्याशी ने अवहेलना की. विधानसभा चुनाव में भी वही प्रक्रिया अपनाई जा रही है. कहा कि कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पूरे गिरिडीह जिला तथा पूरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के किसी भी विधानसभा से प्रत्याशी ना देकर कांग्रेस मुक्त किया है. इससे सभी निष्ठावान कार्यकर्ता पूरी तरह आहत हैं. कहा कि वे शीघ्र ही अपने समर्थकों से राय मशवरा कर किसी अन्य राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >