Giridih News: लूटपाट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih News: धनवार बाजार स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के आवास पर मंगलवार की रात आठ बजे सात हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुस कर लूटपाट की. घटना के बाद भागने के क्रम में दो अपराधी पकड़े गए.

बता दें कि राजा मंदिर के पुजारी सपरिवार मंदिर परिसर में ही रहते हैं. मंगलवार की रात सात अपराधियो ने घर में घुस कर कट्टा व चाकू के बल पर पुजारी व इनके परिजन को अपने कब्जे में कर लूटपाट शुरू कर दी. लूटपाट के दौरान पुजारी की पत्नी व बहू की सोने की चैन व नगद सात हजार रुपया छीन लिया. भागने के क्रम में सात में से पांच अपराधी भाग गये, वहीं दो गोबर की ढेर में फंस गये. लोगों ने दोनों पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. भुक्तभोगी ने धनवार थाना में आवेदन देकर कहा कि रिवाल्वर के साथ सात अपराधियों ने जान मारने के नियत से हमला किया. साथ ही लूटपाट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >