Giridih News: घर के अंदर वृद्ध महिला की जलकर हुई मौत

Giridih News: बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी के मनकडीहा में स्व मंगर पंडित की 70 वर्षीय पत्नी नैमियां देवी की दर्दनाक मौत अपने ही घर के अंदर जलकर हो गयी.

बताया जाता है कि रविवार को वृद्ध महिला सोकर काफी समय तक घर के अंदर से बाहर नहीं निकली तो ग्रामीणों ने काफी देर बाद पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस पदाधिकारी संतोष दुबे पुलिस बल के साथ व उप प्रमुख शेखर शरण दास पहुंचे. ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने ग्रामीणों ने सहयोग से वृद्ध महिला के घर का दरवाजा खोला. घर के अंदर महिला पूरी तरह जलकर मृत पायी गयी. घटना की सूचना पुलिस ने मृतक की बहू टेकनी देवी को दूरभाष पर दी. सूचना पाकर मृतका की बहू कोडरमा से मनकडीहा पहुंची. मृतका का बेटा मुंबई में है. बहू के पहुंचने पर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ओपी प्रभारी प्रकाश रंजन ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >