Giridih News: पुलिस मुठभेड़ में बचने के बाद बिहार की सीमा पर पहुंचा कुख्यात नक्सली अरविंद

Giridih News: गिरिडीह और बोकारो के बार्डर पर पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट के जरवा जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में बाल-बाल बचने के बाद इनामी नक्सली अरविंद यादव उर्फ अविनाश उर्फ नेताजी के इन दिनों झारखंड-बिहार की सीमा पर पहुंचने की खबर है.

अरविंद के सीमा पर पहुंचने की खबर से गिरिडीह व जमुई जिले की पुलिस अलर्ट हो गयी है. पुलिस व सुरक्षाबल सीमांत इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं. मालूम रहे कि 22 जनवरी को बोकारो के ऊपर घाट में पुलिस और नक्सलियों के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें दो नक्सली मारे गये थे. काफी मात्रा में हथियार बरामद हुआ था. उक्त मुठभेड़ में अरविंद सहित तीन नक्सली बाल-बाल बच गये थे.

वर्तमान समय में अरविंद यादव के भेलवाघाटी के गगनपुर और हंसीकोल क्षेत्र में भ्रमणशील रहने की खबर है. इस पर झारखंड व बिहार में इनाम घोषित होने की बात बतायी जा रही है. वह फिलहाल संगठन में बिहार झारखंड का प्रवक्ता व नक्सली सेक कमेटी का सदस्य है. उसकी गिनती संगठन में बड़े नेताओं में होती है. बताया जाता है कि अरविंद बिना दस्ते व हथियार के अकेले ही बिना बोर्डर एरिया में घूम रहा है.

इसकी भनक पुलिस को भी लग गयी है. पुलिस अपने स्तर से इसकी छानबीन कर रही है. जमुई, नवादा, गिरिडीह बोर्डर पर सर्च अभियान तेज कर दिया गया है. सोनो थाना क्षेत्र के भेलवा मोहनपुर का रहनेवाला अरविंद यादव पिछले दो दशक से नक्सली संगठन में सक्रिय है.

उसे पकड़ने के लिए बिहार एसटीएफ से लेकर झारखंड की पुलिस लंबे समय से सक्रिय है, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है. उसके घर पर पुलिस ने कई बार छापेमारी, कुर्की जब्ती की है. इडी तक की कार्रवाई हुई है. पूर्व में भी उसकी करोड़ों की संपत्ति जब्त हो चुकी है.

सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है : एसपी अभियान

गिरिडीह बोर्डर पर मुठभेड़ में अरविंद यादव के बाल-बाल बचने के बाद उसके सीमावर्ती क्षेत्र में आने की सूचना प्राप्त हुई है. इसकी छानबीन की जा रही है. साथ ही सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है.

– ओंकार नाथ सिंह, एसपी अभियान, जमुईI

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >