Giridih News: नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी

Giridih News: नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से 2 से 8 दिसंबर तक पीएलजीए की 24वीं वर्षगांठ को सफल बनाने की अपील की है. नक्सलियों ने क्षेत्र के गुरहा मोड़ सहित अन्य स्थानों में पुलिया, सड़क के किनारे लगे बोर्ड, शिलापट आदि पर पोस्टर चिपकाया है.

डुमरी थाना क्षेत्र उत्तराखंड स्थित क्षेत्र के कई सार्वजनिक स्थानों पर बुधवार की रात नक्सलियों ने हस्त लिखित पोस्टर चिपकाया. नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से 2 से 8 दिसंबर तक पीएलजीए की 24वीं वर्षगांठ को सफल बनाने की अपील की है. नक्सलियों ने क्षेत्र के गुरहा मोड़ सहित अन्य स्थानों में पुलिया, सड़क के किनारे लगे बोर्ड, शिलापट आदि पर पोस्टर चिपकाया है. भाकपा माओवादी निवेदित इन हस्त लिखित पोस्टरों में 2 दिसंबर से 8 दिसंबर 2024 तक पीएलजीए की 24 वीं वर्षगांठ को पूरे क्रांतिकारी जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाएं और सफल करें, जन मुक्ति छापामार सेना जिंदाबाद, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी जिंदाबाद आदि नारे लिखे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >