Giridih News: विधायक ने दिव्यांगों के बीच उपकरणों का किया वितरण

Giridih News: बिरनी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को दिव्यांगों के बीच बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो ने उपकरण का वितरण किया. इसमें ट्राई साइकिल, बैटरी युक्त ट्राई साइकिल व व्हील चेयर शामिल हैं.

विधायक ने कहा कि इन उपकरणों की सहायता से क्षेत्र के दिव्यांगजनों की दिनचर्या में सुधार होगा. उन्हें दूसरों का सहारा नहीं बनना पड़ेगा. कहा कि क्षेत्र के बाकी दिव्यांगों को शीघ्र ही उपकरण दिया जाएगा. माैके पर बीडीओ फनिश्वर रजवार, सीओ संदीप मधेशिया, भाजपा के जिला मंत्री देवनाथ राणा, बिरनी मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, मुखिया राजकुमार नारायण सिंह, तुलसी यादव, मुखिया मुकेश यादव, दिलीप दास, पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा, मनोज चंद्रवंशी, सुभाष दास, सुभाष वर्मा, प्रकाश सिन्हा, सरजू पासवान, रंजीत राय, विक्रम तरवे, मांझी तुरी, भरत वर्मा, छत्रधारी दास सहित कई अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >