Giridih News: पचंबा में 21 जून को होगा सामूहिक योग

Giridih News: क्रीड़ा भारती गिरिडीह जिले की बैठक गुरुवार को तेतरिया ग्राउंड पचंबा में की गयी. इसमें आगामी 21 जून को होनेवाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में तेतरिया मैदान पचंबा में कराये जानेवाले सामूहिक योग प्रोटोकॉल अभ्यास की फाइनल तैयारी पर चर्चा की गयी.

संस्था के जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने बताया कि हर वर्ष क्रीड़ा भारती द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसके निमित्त इस वर्ष का आयोजन पचंबा के तेतरिया मैदान में सुबह 6 से 7 बजे तक होना सुनिश्चित हुआ है, इसमें कम से कम 500 लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया. संस्था के खेल संयोजक अरविंद देव सुमन ने पचंबा सहित गिरिडीह के सभी वर्ग और आयु के महिला पुरुषों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में जरूर आयें. बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुंदर पांडेय, योग प्रमुख दयानंद जायसवाल, करण कुमार, सोनू, सन्नी, छोटू शर्मा, जीतू कुमार, प्रिंस, शिव, कुंदन, समर्थ, कुलदीप और चीकू उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >