Giridih News: नाबालिग से मंदिर में रचाई शादी, अब रखने से कर रहा इनकार, एसपी को आवेदन

Giridih News: मामले को लेकर युवती की मां ने गिरिडीह के एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इनका कहना है कि 18 सितंबर को गांव का ही एक लड़का उसकी बेटी को बहलाकर शहर के एक मंदिर में ले गया और शादी रचा ली. और उनकी बेटी को लेकर पश्चिम बंगाल अपने ममेरा जीजा के घर चला गया. कुछ दिन वहां रहने के बाद वह उसे देवघर ले गया. मामले की शिकायत के बाद मुफ्फसिल पुलिस और जसीडीह पुलिस दोनों को बरामद कर गिरिडीह ले आयी. अब लड़का का परिवार इनकी बेटी को रखना नहीं चाह रहा है.

यौन शोषण मामले में नाबालिग के परिजनों ने बुधवार को पपरवाटांड पहुंच कर एसपी कार्यालय में आवेदन दिया. बताया गया कि मुफ्फसिल थाना इलाके के एक गांव की नाबालिग युवती से एक युवक शादी कर उसे रखने से इंकार कर दिया है. मामले को लेकर नाबालिग के परिजन परेशान हैं, और अब पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी से पहले युवक ने मंदिर में शादी कर ली और अवैध संबंध बनाकर उसे छोड़ दिया है. मामले को लेकर युवती की मां ने गिरिडीह के एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इनका कहना है कि 18 सितंबर को गांव का ही एक लड़का उसकी बेटी को बहलाकर शहर के एक मंदिर में ले गया और शादी रचा ली. और उनकी बेटी को लेकर पश्चिम बंगाल अपने ममेरा जीजा के घर चला गया. कुछ दिन वहां रहने के बाद वह उसे देवघर ले गया. मामले की शिकायत के बाद मुफ्फसिल पुलिस और जसीडीह पुलिस दोनों को बरामद कर गिरिडीह ले आयी. अब लड़का का परिवार इनकी बेटी को रखना नहीं चाह रहा है. बताया कि मामले को लेकर नाबालिग के परिजनों ने पासवान समाज से भी गुहार लगायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >