Giridih News: बिरनी के प्रवासी मजदूर की ओडिशा में सड़क दुर्घटना में मौत

Giridih News: घटना को लेकर भाकपा माले नेता सह ग्रामीण सीताराम पासवान ने बताया कि मृतक युवक ओड़िसा में रहकर मजूदरी का काम करता था. बीते मंगलवार देर शाम लगभग 8:30 बजे मजदूरी कर वापस अपने रूम लौट रहा था कि इसी बीच एक बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी.

बिरनी प्रखंड के माखमरगो पंचायत अंर्तर्गत ढाब निवासी भूपल दास के 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश दास प्रवासी मजदूर का मौत ओड़िसा में एक सड़क दुर्घटना में बीते मंगलवार रात्रि को हो गयी. गुरुवार शाम लगभग 5 बजे मृत युवक का शव एबुलेंस से गांव लाया गया. शव के आते ही मृतक युवक के माता पिता दहाड़ मारकर रोने लगे. गांव में मातम पसर गया. घटना को लेकर भाकपा माले नेता सह ग्रामीण सीताराम पासवान ने बताया कि मृतक युवक ओड़िसा में रहकर मजूदरी का काम करता था. बीते मंगलवार देर शाम लगभग 8:30 बजे मजदूरी कर वापस अपने रूम लौट रहा था कि इसी बीच एक बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी. घटना के बाद ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया. घटना की खबर सुनते ही बगोदर विधायक विनोद सिंह मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया और प्रक्रिया के तहत मुआवजा दिलाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >