Giridih News: घर में लगी आग, दो लाख की संपत्ति जली

Giridih News: घटना के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में दो रहे थे. उसी दौरान धुआं और आग की लपट से उनकी नींद खुली. जब तक कुछ समझ पाते, आग बेकाबू हो गयी. कहा कि वे सभी परिवार किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन अगलगी में खाने का सामान, कपड़े, किताबें, 70 हजार के जेवर समेत करीब 50 हजार नगदी कुल दो लाख की संपत्ति जलकर खाक को गयी.

धनवार के चुंगलखार निवासी रंजीत पांडेय पिता उमेश चंद्र पांडेय ने गुरुवार को स्थानीय थाना को आवेदन दिया है. बताया कि बुधवार की देर रात उसके मकान में अचानक आग लग गयी. बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में दो रहे थे. उसी दौरान धुआं और आग की लपट से उनकी नींद खुली. जब तक कुछ समझ पाते, आग बेकाबू हो गयी. कहा कि वे सभी परिवार किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन अगलगी में खाने का सामान, कपड़े, किताबें, 70 हजार के जेवर समेत करीब 50 हजार नगदी कुल दो लाख की संपत्ति जलकर राख को गयी. आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत पर दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया. थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि भुक्तभोगी से आवेदन मिला है. मामले में जांच शुरू कर दी गयी है. जांचोपरांत दोषियों पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >