Giridih News: स्टेट टीम ने किया दो स्कूलों का निरीक्षण

Giridih News: स्टेट टीम में शामिल जेसीआरटीके व सहायक निदेशक ने सर्वप्रथम मध्य विद्यालय पर्वतपुर का निरीक्षण किया.

स्टेट टीम ने शुक्रवार को प्रखंड के दो स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, एमडीएम समेत अन्य स्थितियों का जायजा लिया. स्टेट टीम में शामिल जेसीआरटीके व सहायक निदेशक ने सर्वप्रथम मध्य विद्यालय पर्वतपुर का निरीक्षण किया. यहां टीम ने एक कमरे में दो दो वर्ग के बच्चों को बैठने से एजुकेशन क्वालिटी में कमी की बात कही. हालांकि शिक्षक व भवन की कमी का भी अवलोकन किया गया. इस दौरान उन्होंने नामांकित बच्चों के अनुपात में कम स्थिति देख नाराजगी जाहिर की. वहीं एमडीएम का चावल अध्यक्ष के घर में रखे जाने की जानकारी पर बीईईओ को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इधर मध्य विद्यालय अर्जुनबाद के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बच्चों की कॉपी जांच की और कई सवाल जवाब किए. बच्चों द्वारा सही जवाब पाकर टीम काफी संतुष्ट हुई. मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी नवीन बाड़ा, जेसीआरटी से सौरभ सिंह, एपीओ नीरज बड़ाइक, बीपीओ श्रद्धा कुमारी समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >