Giridih News: विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Giridih News: स्वास्थ्य कर्मी अनिल कुमार ने कहा कि कुमारी मंजुला ने 1987 से 31 अगस्त 2025 तक स्वास्थ्य सेवा पूरी निष्ठा, पूरी श्रद्धा और पूरे समर्पण के साथ की.

गावां प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र मंझने में एएनएम कुमारी मंजुला के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुखिया रूपाश्री सिंह व गांव के लोगों ने दीप प्रज्वलन कर की. स्वास्थ्य कर्मी अनिल कुमार ने कहा कि कुमारी मंजुला ने 1987 से 31 अगस्त 2025 तक स्वास्थ्य सेवा पूरी निष्ठा, पूरी श्रद्धा और पूरे समर्पण के साथ की. उनका जीवन संघर्ष की मिसाल रहा. वहीं मुखिया रूपाश्री सिंह ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही. गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य सिकन्दर यादव, विजय चौधरी और मनोज शर्मा, सीएचओ चिकु कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >