गहन मतदाता पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की डाटा इंट्री के मेपिंग कार्यो की डीएसओ गुलाम समदानी ने समीक्षा की. मंगलवार को गांडेय पहुंचे डीएसओ श्री समदानी ने मतदाता सूची की डाटा इंट्री से संबंधित समीक्षा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर प्रतिनियुक्त कर डाटा मेपिंग का कार्य पूर्ण करते हुए एक्सल सीट में डाटा मुख्य निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर सीओ मो हुसैन, बीडीओ निसात अंजुम समेत सभी बीएलओ, सुपरवाइजर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
