इसी दौरान झंडा मैदान के समीप एक पिकअप वाहन ने वाहन में धक्का मार कर भाग गया. इसमें हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धनबाद कर दिया. परिजन उसे दुर्गापुर ले जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गयी. परिजन शव को लेकर गुरुवार की शाम गोपनीय कार्यालय के पास ले आये. समाचार भेजे जाने तक परिजन कार्यालय के समीप जमे हुए थे. मृतक के बड़े भाई विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि उसकी पांच बेटियां हैं उनमें से किसी की भी अभी तक शादी नहीं हुई है. परिजनों ने मृतक के एक बेटी को नियोजन देने की मांग कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
