GIRIDIH NEWS : डीसी ने की नगर निकायों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा

GIRIDIH NEWS: बैठक में नगर निगम गिरिडीह के उप नगर आयुक्त, बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की. जिला के तीनों नगर निकायों नगर निगम गिरिडीह, नगर पंचायत बड़की सरैया, नगर पंचायत धनवार की विकासात्मक योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये.

समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश

डीसी ने तीनों नगर निकायों क्षेत्र अंतर्गत संचालित कार्यों से संबंधित पूर्व की बैठक में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने योजनाबद्ध ढंग से लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिये. कार्यों में होने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही. बैठक में उपस्थित बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने नगर पंचायत बड़की सरैया में संचालित योजनाओं की समस्याओं की ओर डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया तथा अधिकारियों को समय समय पर क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ये सब योजनाएं आमलोगों के लिए हैं और इससे उन्हें लाभान्वित करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके अलावा पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना आदि की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >