Giridih News: एंबुलेंस की चपेट में आकर साइकिल सवार घायल

Giridih News: घायल का इलाज बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है. बताया जाता है कि घुठिया गांव निवासी मो शमीम अहमद साइकिल से बेंगाबाद से वापस अपने घर लौट रहा था. वहीं भागलपुर से मरीज को लेकर एक एम्बुलेंस गिरिडीह जा रही थी.

मधुपुर-गिरिडीह एनएच मुख्य मार्ग घुठिया के पास मंगलवार की शाम एंबुलेंस की चपेट में आकर एक साइकिल सवार घायल हो गया. हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन सहित गिरिडीह की ओर भागने लगा. घुठिया गांव के ग्रामीणों ने बाइक से एंबुलेंस को बेंगाबाद चौक पर पीछा करते हुए पकड़ लिया. इसके बाद घटना से गुस्साए कुछ युवाओं ने एम्बुलेंस चालक की पिटायी कर बेंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं एम्बुलेंस व उसमें सवार मरीज को अन्य चालक की मदद से गिरिडीह भेज दिया गया. घायल का इलाज बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है. बताया जाता है कि घुठिया गांव निवासी मो शमीम अहमद साइकिल से बेंगाबाद से वापस अपने घर लौट रहा था. वहीं भागलपुर से मरीज को लेकर एक एम्बुलेंस गिरिडीह जा रही थी. घुठिया हाई स्कूल के पास एम्बुलेंस की चपेट में आकर शमीम घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर एंबुलेंस चालक मो छोटू ने बताया कि एक मरीज को लेकर भागलपुर से गिरिडीह जा रहे थे. एंबुलेंस चालक पुलिस कब्जे में है. पुलिस घायल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >