Giridih News: तीसरी सोमवारी पर प्रखंड के शिवलयों में पूजा अर्चना को लेकर भीड़ उमड़ी

Giridih News: सावन माह की तीसरी सोमवारी को देवरी प्रखंड के शिवलयों में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. इस अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी.

दिन भर बारिश के बीच पूजा अर्चना का दौर निर्बाध रूप से चलता रहा. प्रखंड के देवपहाड़ी शिव मठ, लकड़गढ़ा महादेव मंदिर, जीरानाथ महादेव मंदिर, बेलकुशी महादेव मंदिर, कुंडेलवा महादेव मंदिर, विराजपुर महादेव मंदिर, भोजपुरो स्थित मुरली पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. भीड़ के कारण श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलार्पण किया गया. इन मंदिरों में दिन भर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा. इधर विनय कुमार तिवारी ग्राम जरियाबागी, बूटन यादव ग्राम कुश्वर, कुनवा देवी ग्राम गंभारडीह गुनियाथर के जीरानाथ महादेव मंदिर के बगल स्थित तेलंगा नदी से जल भरकर पचीस किलोमीटर पैदल दूरी तय कर लकड़गढ़ा महादेव मंदिर में जलार्पण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >