देवरी थाना कांड संख्या 84/25 के तहत मारपीट के मामले के आरोपी दंपति कारु हाजरा व मीना देवी (ग्राम कोयनडीह) को देवरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किये गये दंपत्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इधर, इसी विवाद में बुधवार को दुबारा हुई मारपीट की घटना में सचिन यादव (26 वर्ष), भिखनी देवी (40 वर्ष), जगदीश हाजरा (48 वर्ष) व युगल हाजरा (70 वर्ष) घायल हो गये. चारों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
