Giridih News: तिसरी में आर्थिक तंगी से बदहाल पति-पत्नी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News|गिरिडीह जिले में आर्थिक तंगी से बदहाल पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Giridih News|तिसरी (गिरिडीह), अमरदीप सिन्हा : गिरिडीह जिले में आर्थिक तंगी से बदहाल पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गमहरियाटांड में शुक्रवार (21 जून) को सुबह में मकान से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को इसका पता चला.

दंपती की आत्महत्या की सूचना मिलते ही घर पर जुट गई भीड़

दंपती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. दंपती की आत्महत्या की सूचना मिलते ही मृतक के घर के आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई. तिसरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया.

गम्हरियाटांड़ में घर में फंदे से झूलता मिला दंपती का शव

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड़ में एक घर से दंपती का फंदे से झूलता हुआ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे. मृतक दंपती की पहचान गम्हरियाटांड़ निवासी श्याम प्रसाद सिन्हा और उषा देवी के रूप में हुई है.

गम्हरियाटांड़ में किसी तरह जीवन व्यतीत कर रहा था नि:संतान दंपती

आस-पास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, श्याम प्रसाद सिन्हा और उनकी पत्नी उषा देवी गम्हरियाटांड़ में अपने घर में पिछले कई वर्षों से रह रहे थे. इनकी कोई संतान नहीं है. दंपती किसी तरह जीवन यापन करता था. पिछले कुछ दिनों से दोनों बीमार चल रहे थे.

2-3 दिन से किसी ने दंपती को घर के बाहर नहीं देखा

पड़ोस के लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन से दोनों को किसी ने घर के बाहर नहीं देखा. इसी बीच, आज सुबह उनके कमरे से काफी दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद लोग वहां पहुंचे और तिसरी थाना की पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने कमरे को खोला, तो फंदे से झूलता मिला दोनों का शव

पुलिस ने कमरे को खोलकर देखा, तो पाया कि दंपती का शव फंदे से लटका हुआ है. दोनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने एक-दो दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी.

इसे भी पढ़ें

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Jharkhand News: हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करने वाले गिरिडीह के छात्र का शव फंदे से लटका मिला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >