Giridih News: रानीखावा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, 14 लोग घायल

Giridih News: गिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों के कुल 14 लोग घायल हो गये. इनमें से 12 का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है.

पहले पक्ष के दीपक गोस्वामी ने बताया कि उनके गोतिया एक जमीन को घेरने के लिए बाउंड्रीवाल बना रहे थे. विवादित जमीन उनके घर के दरवाजे के सामने है. इस संबंध में पचंबा थाना को सूचना दी गयी थी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लौट गयी. बाद में जब पहले पक्ष की बिंदिया देवी शिकायत दर्ज कराने थाने जा रही थीं, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की. यह खबर मिलते ही घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झड़प हो गयी. इस घटना में पहले पक्ष से बिंदिया देवी, दीपक गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, लखन गोस्वामी, प्रीति कुमारी और प्रियंका गोस्वामी घायल हुए हैं.

दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा – जमीन हमारी

वहीं दूसरे पक्ष से घायल लोगों में दिनेश कुमार गोस्वामी, अशोक कुमार गोस्वामी, अमित गोस्वामी, भुनेश्वर गोस्वामी, गरीब गोस्वामी, गेंदिया देवी, भारती देवी और ज्योति कुमार शामिल हैं. दूसरे पक्ष का कहना है कि वह जमीन उनकी है और वह लोग शुक्रवार को अपने जमीन पर बाउंड्री करवा रहे थे, तभी पहले पक्ष के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.

आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी : थाना प्रभारी

मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >