Giridih News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

Giridih News: शिक्षिका पपिया सरकार व मो अख्तर अंसारी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका व बाल संसद के सदस्यों ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. बाल संसद के सभी पदाधिकारी व सभी कक्षा के मॉनीटर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.

सरजेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस गर्ल्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. शिक्षिका पपिया सरकार व मो अख्तर अंसारी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका व बाल संसद के सदस्यों ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. बाल संसद के सभी पदाधिकारी व सभी कक्षा के मॉनीटर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. वरीय शिक्षक अख्तर अंसारी ने नेहरूजी की जयंता पर प्रकाश डाला. कहा कि उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था. बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे. बच्चों को भी उनके बताये मार्ग पर आगे बढ़ने को प्रेरित किया. मौके पर विद्यालय परिवार व बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु भी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >