Giridih News: सड़क किनारे ठेले को कार ने मारी टक्कर, विक्रेता गंभीर

Giridih News: घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए कार को जब्त कर लिया है. घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

निमियाघाट थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप रविवार को एक मारुति कार ने सड़क किनारे गुपचुप चाट बेच रहे ठेले को टक्कर मार दी. दुर्घटना में ठेला संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है की डुमरी बस स्टैंड निवासी अजय बरनवाल ने रविवार को हनुमान मंदिर से समीप अपना बरनवाल चाट भंडार नामक ठेला को लगाया था. इसरी बाजार की ओर से डुमरी जा रही एक मारुति कार ने अपना संतुलन खोते हुए ठेले को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकरायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >