GIridih News: बिरनी में सड़क दुर्घटना में जीजा-साली समेत एक बच्ची की मौत

GIridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोलहनटांड़ का विकास टुडू अपनी पत्नी अनिशा मुर्मू व साली सुजंती मुर्मू को लेकर बाइक से भरकट्टा की ओर जा रहा था. खुरजियो मोड़ के समीप बाइक का चक्का स्लिप करने से तीनों सड़क किनारे पोल से टकरा गये.

बिरनी थाना क्षेत्र के खुरजियाे मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में सोमवार की सुबह जीजा-साली की मौत हो गयी, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोलहनटांड़ का विकास टुडू अपनी पत्नी अनिशा मुर्मू व साली सुजंती मुर्मू को लेकर बाइक से भरकट्टा की ओर जा रहा था. खुरजियो मोड़ के समीप बाइक का चक्का स्लिप करने से तीनों सड़क किनारे पोल से टकरा गये. हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये. जांच के बाद चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. वहीं इलाज के क्रम विकास की भी मौत हो गयी. विकास की पत्नी अनिशा गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >