Giridih News: पुस्तक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Giridih News: प्रतियोगिता में स्वेता कुमारी प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय व जीत राज तृतीय स्थान पर रहे. दीपाली कुमारी, अनुराज कुमार, पीयूष राज, नाजनी परवीन, स्मृति कुमारी, पीहू कुमारी, सोनाक्षी प्रिया व नाजिया का लेखन कौशल को सराहना मिली.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में पुस्तक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लेखन प्रतियोगिता में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अतुल्य भारत विषय पर हस्त लिखित पुस्तक की रचना की. प्रतियोगिता में स्वेता कुमारी प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय व जीत राज तृतीय स्थान पर रहे. दीपाली कुमारी, अनुराज कुमार, पीयूष राज, नाजनी परवीन, स्मृति कुमारी, पीहू कुमारी, सोनाक्षी प्रिया व नाजिया का लेखन कौशल को सराहना मिली. श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >