Giridih News: बीडीओ ने किया जल नल योजना का निरीक्षण
Giridih News: बीडीओ निसात अंजुम ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निर्मित जल योजना का निरीक्षण किया. इस क्रम में बीडीओ ने दासडीह पंचायत के देवनडीह, भोगतिया लोहारी, मरगोडीह समेत बरमसिया वन पंचायत के विभिन्न गांवों में जल नल योजना की स्थिति का जायजा लिया.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
इस क्रम में उन्होंने जल नल योजना की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए विभाग के जेई एवं संवेदक को अविलंब कार्य में सुधार करते हुए उसे पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया निर्मला देवी, जीतेंद्र मंडल, मो अलाउद्दीन, अभिषेक सिन्हा समेत कई मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।