Giridih News: बीडीओ ने की बैठक, दिये कई निर्देश

Giridih News: इस सामाजिक अंकेक्षण का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिल रहा है और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न रहे. इसके अलावा ऑडिट के दौरान पंचायतवार उपस्थिति एवं गतिविधियों की तीन-तीन तस्वीरें ग्रुप में भेजने का भी निर्देश दिया गया है.

धनवार बीडीओ देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रखंड सभागार में एक बैठक की. इस दौरान सभी कर्मियों से झारखंड सोशल ऑडिट सोसाइटी, ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पंचायतों को अंकेक्षण कैलेंडर के अनुरूप पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही लाभुकों तक सूचना पहुंचाने एवं प्रचार-प्रसार के लिए मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, स्वयं सेवक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, बीएलओ, सीएसओ, एसएचजी ग्रुप, जेएलपीएस बैंक कर्मियों तथा अन्य हितधारकों से सहयोग लेने को कहा गया है ताकि शत-प्रतिशत लाभुकों का सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके. कहा कि इस सामाजिक अंकेक्षण का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिल रहा है और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न रहे. इसके अलावा ऑडिट के दौरान पंचायतवार उपस्थिति एवं गतिविधियों की तीन-तीन तस्वीरें ग्रुप में भेजने का भी निर्देश दिया गया है. बताया कि आने वाले एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान से पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी आयेगी. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार, लुटन रजक, विकास कुमार वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >