अधिवक्ता प्रियांशु शेखर के साथ बीते दिनों हुई मारपीट की घटना पर बार एसोसिएशन ने विरोध जताया है. इस बाबत मंगलवार को कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नूकांत ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. प्रियांशु शेखर के साथ मारपीट कर फरार टोटो वाले की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल एसपी से मिलेगा
उन्होंने कहा कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है और मारपीट करनेवाला खुलेआम घूम रहा है. उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल एसपी से मुलाकात कर आरोपित की अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग की जायेगी. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होती है तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे. मौके पर अधिवक्ता प्रदीप पांडे, सदाकत हुसैन उर्फ बब्बन खान, नागेश्वर तिवारी, प्रशांत कुमार, राकेश कुमार, दिनेश प्रसाद शर्मा, दीपक कुमार, यदुनंदन यादव, पंकज कुमार, जमुना प्रसाद मंडल, संतोष मंडल, अशोक कुमार, बलराम सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
