बोल बम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा. रवानगी से पूर्व कांवरियों ने बरगंडा स्थित प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इसके बाद सभी श्रद्धालु पंच मंदिर गए, जहां भी विशेष पूजा कर बाबा भोलेनाथ से मंगल यात्रा की कामना की. पूजा के बाद सभी बस से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. इस मौके पर संघ ने भंडारे का भी आयोजन किया. इसमें कांवरियों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कचहरी चौक स्थित महावीर मंदिर में भी कांवरियों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. संघ के सदस्यों ने जानकारी दी कि सुल्तानगंज में जल भर कर पैदल बैद्यनाथधाम जाकर जलाभिषेक करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
