Giridih News: बगोदर में कोयला लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

Giridih News: आग की गर्माहट का अहसास होते ही चालक ने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर कूद कर जान बचायी. उसने आग बुझाने की कोशिश की, पर लपट इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया. घटनास्थल पर पहुंची बगोदर पुलिस ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. राजधनवार से एक घंटे के बाद दमकल वाहन पहुंचा और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया.

जीटी रोड पर बगोदर थाना क्षेत्र के गैड़ा संतुरपी के पास मंगलवार को कोयला लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गयी. घटना सोमवार देर रात 12 बजे की है. आग की गर्माहट का अहसास होते ही चालक ने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर कूद कर जान बचायी. उसने आग बुझाने की कोशिश की, पर लपट इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया. घटनास्थल पर पहुंची बगोदर पुलिस ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. राजधनवार से एक घंटे के बाद दमकल वाहन पहुंचा और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया. तब तक ट्रक का केबिन का पूरा हिस्सा जलकर पूरी तरह राख हो गया था. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक धनबाद के तेतुलमारी निवासी रामबली चौहान ने बताया कि धनबाद से 30 टन कोयला लेकर कानपुर जा रहा था. आग से वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया. इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद जीटी रोड की एक लेन में कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा. आग पर काबू पाने के बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ. विदित हो कि पांच दिन पूर्व भी बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह जीटी रोड पर चावल लदे मालवाहक ट्रेलर में आग लग गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >