Giridih News: कार से 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

Giridih News: डुमरी पुलिस ने शनिवार की रात भंडारो गांव के समीप खड़ी कार से 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता पायी. बरामद शराब की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है.

पुलिस ने कार के मालिक व चालक सहित शराब के धंधेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. डुमरी पुलिस को सूचना मिली थी कि भंडारो के समीप सरिया-नारायणपुर सड़क पर जेएच 10सीयू 3495 नंबर की कार काफी देर से खड़ी है. सूचना पर डुमरी थाना प्रभारी प्रनीत पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, तो कार में कोई नहीं था. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 20 पेटी शराब मिली. आशंका जतायी जा रही है कि शराब की तस्करी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >