वह काफी देर तक टावर पर खड़ा रहा. इससे स्थानीय लोग सहम गये और मौके पर भारी भीड़ जुट गयी. परिजनों के अनुसार वह शराब का आदि है और प्रतिदिन शराब पीने के लिए घर से पैसे की मांग करता रहता है. गुरुवार को भी उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन परिजनों ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया. इससे नाराज होकर वह गुस्से में घर के बगल से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया.
पुलिस के समझाने पर नीचे
उतरा
लोगों की सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सदल-बल पहुंचे. पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. इसके बाद पुलिस ने युवक को फटकार लगायी. पुलिस ने युवक को परिजनों के सौंप दिया.
