Giridih News :जीएसटी अधिकारी ने पकड़े खैनी लदे दो ट्रक

Giridih News :जीएसटी अधिकारी ने मंगलवार की रात छोटकी खरगडीहा के पास खैनी लेकर जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा. जीएसटी भुगतान से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाने पर दोनों ट्रकों को कब्जे में लेते हुए बेंगाबाद थाना को सौंप दिया.

बताया जाता है कि वैशाली बिहार से खैनी लेकर ट्रक संख्या बीआर 01जीपी 1509 और डब्ल्यूबी 11जी 0223 पश्चिम बंगाल जा रहे थे. जांच में घूम रही जीएसटी अधिकारी व उनकी टीम ने दोनों ट्रकों को रोककर आवश्यक पूछताछ की.

चालक नहीं दिखा सके कागजात

पूछताछ के बाद खैनी के जीएसटी भुगतान से संबंधित दस्तावेज चालक नहीं दिखा सके. जीएसटी भुगतान करने के बाद ही दोनों ट्रकों को छोड़ने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >