Giridih News :मारपीट में दो सगे भाइयों समेत चार युवक घायल

Giridih News :निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी विद्यालय के समीप बुधवार की रात रास्ते से वाहन हटाने की बात पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के दो सगे भाई सहित चार युवक घायल हो गये. घायल दोनों भाइयों का डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया.

पीड़ित पवन कुमार ने निमियाघाट थाना में लिखित शिकायत देकर चार नामजद तथा तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कहौ कि वह अपनी मां का इलाज कराने के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे धनबाद से घर लौट रहा था. इसी दौरान रांगामाटी स्कूल के पास सड़क पर पहले से खड़े दो चार पहिया वाहनों के कारण रास्ता अवरुद्ध था.

सड़क पर वाहन लगाकर खड़ा रहने पर हुआ विवाद

काफी देर तक हॉर्न बजाने के बावजूद वाहन नहीं हटाने पर वह और उसका छोटे भाई अवन कुमार वाहन पर बैठे युवकों से बात करने के लिए बाहर निकले. आरोप है कि वहां मौजूद रांगामाटी निवासी राजेश साव, संदीप साव, सुमित साव और दीपक साव समेत तीन-चार अन्य ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके छोटे भाई के गले से सोने की चेन तथा 25 हजार रुपये नकद भी छीन लिए. इधर, दूसरे पक्ष ने भी थाना में आवेदन देकर मारपीट कर घायल करने का आरोप सगे भाइयों पर लगाया है. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >