गिरिडीह: झुंड से बिछड़े हाथी का कहर, युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारा, गांव में मातम

Giridih News: सरिया थाना क्षेत्र में झुंड से बिछड़े हाथी ने गांव में कहर मचाया. बांस काटने गए 25 वर्षीय युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

लक्ष्मी नारायण पांडेय की रिपोर्ट 

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के गड़ैया गांव में सोमवार को झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान 25 वर्षीय एक युवक को कुचलकर मार डाला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. 

जंगल में बांस काटने गया था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गड़ैया गांव निवासी कौसर अंसारी (25 वर्ष), पिता स्व. शहजाद अंसारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि कौसर अंसारी सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर से कुछ दूरी पर जंगल की ओर बांस काटने गया था. 

अकेले हाथी ने किया हमला, नहीं बच सका युवक

गांव और जंगल सटे होने के कारण वह कुछ ही दूर पहुंचा था कि झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी अचानक उस पर टूट पड़ा. युवक को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला और हाथी ने उसे बेरहमी से कुचल दिया, जिससे  घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है. वन विभाग मामले की जांच कर रहा है. 

इसे भी पढ़ें: प्रभात खबर इंपैक्ट: रक्सी टोला ‘देसी जुगाड़’ पुल पर डीसी गंभीर, बीडीओ और इंजीनियर को जांच के आदेश 

यह भी पढ़ें : बोकारो के सेक्टर-1 में युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >