गिरिडीह में फंदे से लटका मिला मां-बेटे का शव, तालाब में मिली बेटी की लाश

Giridih Crime News : तिसरी प्रखंड के लोकाय - नयनपुर थाना क्षेत्र में मां और उसके दो बच्चों का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. बरदौनी तालाब के पास एक पेड़ पर मां और बेटे का शव फंदे से लटका मिला. जबकि, तालाब से 8 वर्षीया बच्ची का शव निकाला गया. ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को पति-पत्नी के बीच झड़प हुई थी.

Giridih Crime News | गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय-नयनपुर थाना क्षेत्र में मां और उसके दो बच्चों का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. बरदौनी तालाब के पास एक पेड़ पर मां और बेटे का शव फंदे से लटका मिला. 8 साल की बच्ची का शव तालाब से बरामद हुआ. मृतकों की पहचान बरदौनी गांव निवासी चारो हेम्ब्रम की पत्नी रेणु टुडू (29), पुत्री सरिता हेम्ब्रम (8) और पुत्र सचित हेम्ब्रम (6) के रूप में हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

रात में हुई थी पति-पत्नी की झड़प

ग्रामीणों ने मंगलवार अहले सुबह तालाब के किनारे पेड़ पर रेणु टुडू और सचित हेम्ब्रम का शव लटका देखा. घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गये. इसी दौरान ग्रामीणों ने चारो हेम्ब्रम की पुत्री सरिता हेम्ब्रम का शव तालाब में देखा. ग्रामीणों ने ही शव को तालाब से बाहर निकाला. घटना की सूचना पाकर लोकाय-नयनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच झड़प हुई थी. घर से ढाई किलोमीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी और बच्चों का शव बरामद होने के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें

आदिवासियों का महापर्व सरहुल शुरू, पाहन ने मछली और केकड़ा पकड़े, शोभायात्रा आज

झारखंड में 2 ट्रेनों की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जले, 5 गंभीर, पूर्व रेलवे ने जारी किया बयान, देखें Video

Chaiti Chhath: नहाय खाय के साथ चैती छठ शुरू, कल खरना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >