गिरिडीह में सनकी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी देते हुए उसकी पत्ना ने बताया कि सुबह के समय मेरे ससुर शौच जाने के लिए बाहर निकल रहे थे. उसी दौरान बाप बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

गिरिडीह : गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा पंचायत में एक सनकी बेटे ने अपने ही पिता की चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. घटना बुधवार की अहले सुबह 5 बजे के करीब की है. बताया जा रहा है कि बाप और बेटे में सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसपर सनकी बेटे ने बाप को चाकू से शरीर पर वार किया व बाद में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.इस वारदात के दौरान उसने अपनी पत्नी और बेटी को भी चाकू से मारकर घायल कर दिया है. मृतक लक्ष्मीपुर निवासी 75 वर्षीय मो बिरबल उर्फ हसीम मियां है.

कैसे बढ़ा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आलमगीर आलम की अहले सुबह अपने पिता बिरबल उर्फ हासीम मियां से मामूली घरेलू विवाद में थोड़ी कहासुनी हुई. इसके उसने उसने अपने पिता पर चाकू से हमला बोल दिया. इस दौरान आलमगीर की पत्नी सेरून खातुन व बेटी हैना जब बीच बचाव के लिए दौड़ी तो उनदोनों को उसने चाकू मारकर जख्मी कर दिया.

घटना की जानकारी देते हुए उसकी पत्ना ने बताया कि सुबह के समय मेरे ससुर शौच जाने के लिए बाहर निकल रहे थे. उसी दौरान बाप बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ता देख मैं और मेरी बेटी ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमें भी धक्का देकर गिरा दिया. और उसी वक्त उसने अपने पिता की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी.

पुलिस पर भी किया हमले का प्रयास

घटना की सूचना मिलने पर जब गावां थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उन पर भी हमला करने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने उसे धर दबोचा. इधर, वारदात के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस इस बात की तहकीकात में जुटी है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >