गैस सिलिंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

पचंबा थाना क्षेत्र के हंडाडीह में शुक्रवार की दोपहर महेश राम नामक व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गयी. आग घर में रखे गैस सिलिंडर में खाना बनाने के दौरान लगी

गिरिडीह.

पचंबा थाना क्षेत्र के हंडाडीह में शुक्रवार की दोपहर महेश राम नामक व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गयी. आग घर में रखे गैस सिलिंडर में खाना बनाने के दौरान लगी. गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. किसी तरह परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचायी. वहीं, दूसरी और आग लगने की घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की को दी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. भुक्तभोगी ने बताया कि अगलगी में करीब 75 हजार की संपत्ति जलकर पूरी तरह राख हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >