लोकसभा की 14 सीटों के साथ गांडेय विधानसभा उपचुनाव का भी आज आएगा परिणाम, क्या होगा कल्पना सोरेन का?

कल्पना सोरेन की किस्मत का फैसला आज होगा. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के साथ-साथ गांडेय विधानसभा उपचुनाव की भी गिनती होगी. परिणाम किसके पक्ष में?

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के साथ-साथ गांडेय विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम भी मंगलवार (4 जून) को आ रहा है. गांडेय विधानसभा उपचुनाव का महत्व इस बार काफी बढ़ गया है, क्योंकि यहां से हेमंत सोरेन की पत्नी और शिबू सोरेन की बहू कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं.

कल्पना सोरेन के खिलाफ भाजपा के दिलीप वर्मा लड़ रहे थे चुनाव

गांडेय विधानसभा सीट पर कल्पना सोरेन के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिलीप वर्मा को मैदान में उतारा था. दोनों उम्मीदवारों ने एक-दूसरे की पार्टी की नीतियों की जमकर आलोचना की. कल्पना सोरेन ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाया. साथ ही भाजपा को झारखंड और झारखंडी विरोधी करार दिया.

भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर झामुमो को घेरा

कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन को आदिवासियों की सबसे बड़ा हितैषी करार दिया और कहा कि वह झारखंड के आम लोगों का भला कर रहे थे, इसलिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उन्हें जेल भेज दिया. दूसरी तरफ, भाजपा उम्मीदवार दिलीप वर्मा और उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए आए सभी नेताओं ने हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा.

भाजपा-आजसू ने हेमंत पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

भाजपा और आजसू के नेताओं ने दावा किया कि हेमंत सोरेन ने सत्ता का दुरुपयोग किया. जमकर भ्रष्टाचार किए. आदिवासियों की जमीन हड़प ली और अब जबकि केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी करतूतों का खुलासा कर दिया है, तो वह आदिवासी कार्ड खेल रहे हैं. अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं.

जनवरी में सरफराज अहमद ने खाली कर दी थी गांडेय सीट

बता दें कि वर्ष 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के डॉ सरफराज अहमद ने जीत दर्ज की थी. ईडी की ओर से बार-बार हेमंत सोरेन को समन जारी किया जा रहा था, तब उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. तब चर्चा थी कि हेमंत सोरेन के जेल जाने की स्थिति में कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन की जगह झारखंड की मुख्यमंत्री बनेंगी. इसलिए गांडेय सीट खाली करवाई गई है.

गांडेय विधानसभा सीट पर 68.92 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

गांडेय विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव की भी घोषणा की गई, तो आखिरकार कल्पना सोरेन को यहां से झामुमो ने अपना उम्मीदवार बनाया. गांडेय विधानसभा सीट पर 3,16,214 मतदाता वोट करने के लिए पंजीकृत थे. इसमें 2,17,948 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यानी यहां 68.92 फीसदी लोगों ने मतदान किया. 68.55 फीसदी पुरुष और 74.73 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर 66.19 फीसदी हुआ मतदान

गांडेय विधानसभा सीट पर पांचवें चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट पर हुए मतदान के साथ 20 मई को वोटिंग हुई थी. पांचवें चरण में झारखंड की 3 लोकसभा सीटों पर 63.21 फीसदी मतदान हुआ था. बता दें कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग हुई थी. सभी 14 सीटों पर 66.19 फीसदी वोटिंग हुई है.

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन ने पिता की बातों को सच साबित किया, चुनाव 2024 में साबित की अपनी क्षमता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >