Giridih News :दुर्घटना में तीन महिला समेत चार घायल, एक रेफर

Giridih News :जमुआ-चितरडीह मुख्य सड़क पर सोमवार को सड़क हादसे में दो महिला शिक्षिका समेत चार लोग घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जमुआ-चितरडीह मुख्य सड़क पर सोमवार को सड़क हादसे में दो महिला शिक्षिका समेत चार लोग घायल हो गये. हादसा उस वक्त हुआ जब एक अनियंत्रित बाइक के अचानक सामने आने से टेंपो पलट गया. प्राथमिक इलाज के बाद एक को धनबाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी निवासी स्कूल की पियून सुलोचना देवी, पचंबा निवासी शिक्षिका बुलबुल कुमारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी शिक्षिका रीना देवी प्रोजेक्ट हाइस्कूल मिर्जागंज में कार्यरत हैं. वे प्रतिदिन स्कूल आनाजाना करती हैं. सोमवार को स्कूल से छुट्टी के बाद तीनों टेंपो से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान घोरंजो चौक के समीप एक बाइक अचानक टेंपो के सामने आ गया. इसके कारण टेंपो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे और तीनों महिलाओं को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं एक अन्य घायल व्यक्ति को पास के एक निजी क्लिनिक में प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >