Giridih News :शादी से चार दिन पहले युवती प्रेमी संग फरार

Giridih News :शादी से चार दिन पूर्व एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गयी. परिजनों ने अपने स्तर से दोनों की खोजबीन किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर बरामदगी की पुलिस से गुहार लगायी है.

शादी से चार दिन पूर्व एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गयी. परिजनों ने अपने स्तर से दोनों की खोजबीन किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर बरामदगी की पुलिस से गुहार लगायी है. मामला तेलोनारी पंचायत के एक गांव का है. युवती की शादी एक युवक के साथ तय हो गयी थी. तिलकोत्सव 20 मार्च को हो चुका है. चार दिन बाद बरात आने वाली थी. युवती के परिजन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे. जानकारों के अनुसार युवती का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक के साथ था. शादी की तिथि नजदीक आते ही दोनों बुधवार की दोपहर दोनों फरार हो गये. इधर, शाम तक युवती के घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई. खोजबीन में पता चला कि गांव का ही युवक उसे लेकर फरार हो गया है. दोनों के परिजनों ने उन्हें बुलाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद गुरुवार को युवती के परिजन बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया. शादी से चार दिन पूर्व युवती के अपने प्रेमी संग फरार होने से चर्चा का बाजार गर्म है. इधर, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >