Giridih News :कोयला लदी मालगाड़ी के चार बोगी पटरी से उतरे

Giridih News :सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत सीपी साइडिंग से गिरिडीह स्टेशन कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गये. राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

घटना सीपी साइडिंग से गिरिडीह स्टेशन जाने के क्रम में बरवाडीह के समीप रेलवे ब्रिज के पास हुई. बेपटरी चार डब्बों में से दो डिब्बे को उठा लिया गया है. दो अन्य डिब्बों को उठाने का प्रयास किया जा रहा है. इस बाबत सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी राजवर्धन ने बताया कि सीसीएल से कोयला ले जा रही मालगाड़ी डिरेल हुई है. सीसीएल और रेलवे की टीम लगातार मालगाड़ी को पटरी पर लाने की कवायद में जुटी हुई है. दो डिब्बे को उठा लिया गया है और दो अन्य को उठाने का कार्य किया जा रहा है.

कोयला चोरी रोकने के लिए गश्त लगा रहा सुरक्षा विभाग

इधर, डिब्बों के बेपटरी होने से चोर कोयला टपाने में लगे. हालांकि, सीसीएल प्रबंधन के निर्देश पर सुरक्षा विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. जवानों को तैनात किया गया है. सुरक्षा इंस्पेक्टर नकुल नायक ने बताया कि कोयला की सुरक्षा में सुरक्षा विभाग के जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है. बता दें कि सीसीएल गिरिडीह कोलियरी से गिरिडीह रेलवे स्टेशन जाने वाले ट्रैक की हालत बहुत ही खराब है. इसके कारण हादसा हुआ. कुछ माह पूर्व भी इसी ट्रैक पर खाली मालगाड़ी का डब्बा ट्रैक से उतर गया था. पिछले तीन दिनों से अधिक से मालगाड़ी यहां फंसी हुई है. गनीमत यह है इस ट्रैक का इस्तेमाल सिर्फ सीसीएल से कोयला ढुलाई के लिए किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >