Giridih News :स्वास्थ्य मंत्री से मिले बगोदर के पूर्व विधायक, बतायीं क्षेत्र की समस्याएं

Giridih News :बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह बुधवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिले. उनके सामने क्षेत्र की कई समस्याओं को रखा.

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह बुधवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिले. उनके सामने क्षेत्र की कई समस्याओं को रखा. इसे लेकर भाकपा माले नेता जिम्मी चौरसिया ने कहा कि पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने मंत्री से मिलकर बगोदर स्थित ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने और संसाधनों की बढ़ोतरी की मांग रखी. इसके अलावा पूर्व में स्वीकृत सरिया प्रखंड के कोयरीडीह कंचनपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का कार्य शुरू करने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा है. जिसपर स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा आश्वस्त करते हुए बताया गया है कि उक्त कार्य जल्द ही शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >