Giridih News: डुमरी में किया गया पूर्व विधायक स्व. शिवा महतो की प्रतिमा का अनावरण

Giridih News: बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि स्व शिवा महतो एक जननायक थे. उन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण और शिक्षा का अलख जगाने में अपना जीवन लगा दिया. समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार ने व संचालन कॉलेज के व्याख्याता सुरेंद्र कुमार पांडेय ने किया.

डुमरी के पूर्व विधायक व झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. शिवा महतो को मंगलवार को कॉलेज के 46वें स्थापना दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, डुमरी के विधायक सह कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो ने संयुक्त रूप से किया. सांसद ने कहा कि स्व शिवा महतो ने इस कॉलेज की स्थापना उस काल में की थी, जब यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी. विधायक जयराम महतो ने कहा कि स्व शिवा महतो देखने मे भले ही साधारण कद काठी के थे, परंतु उनका व्यक्तित्व पहाड़ की तरह ऊंचा था. बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि स्व शिवा महतो एक जननायक थे. उन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण और शिक्षा का अलख जगाने में अपना जीवन लगा दिया. समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार ने व संचालन कॉलेज के व्याख्याता सुरेंद्र कुमार पांडेय ने किया. मौके पर जिप सदस्य सुनीता कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, पूर्व प्रमुख यशोदा देवी, छक्कन महतो, पिंटू कुमार, नीलकंठ महतो, पूर्व प्राचार्य प्रताप यादव, जिप सदस्य प्रदीप मंडल, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >