बैठक में उपस्थित लोगों ने समाज को संगठित करने का हरसंभव प्रयास का संकल्प लिया. कहा कि एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है. बालिका शिक्षा पर भी वक्ताओं ने जोर दिया. कहा कि बच्चियों को शिक्षित करने से समाज का भी विकास होगा
अशोक बने अध्यक्ष, अरुण सचिव
सर्वसम्मति से धनवार प्रखंड कमेटी का गठन भी कर लिया गया. अशोक साव अध्यक्ष, राजेश साव उपाध्यक्ष, अरुण साव सचिव व उदय गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाये गये. अतुल गुप्ता, मनोज साव, सुनील गुप्ता, प्रदीप साव, आशीष साव, अमोल साव, रामविलास साव, टेकलाल साव, रामजी साव, संजय साव, सूरज साव, मुकेश साव, सुधीर गुप्ता, रिंकू गुप्ता आदि को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया. बैठक में बीबी साव, रवि कांदू, विजय भारती, मनीष साव, रमेश साव, रिंदू कांदू, सिकेंद्र साव, सारंगधा गुप्ता, उमेश साव, दिनेशचंद्र गुप्ता, नरेश साव आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
