Giridih News : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

Giridih News : देवरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये.

Giridih News : देवरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों काे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. पहली घटना जमुआ – देवघर मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बजरंग मोड़ पर घटी. इस घटना में बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को धक्का मार दिया. घटना में पैदल जा रहे युवक चतरो (पुरनाबथान) गांव के अजीत वर्णवाल उर्फ गुड्डू (45 वर्ष) व बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गये. घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवकों में बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत हथदह गांव के अमन उर्फ केशव कुमार(32 वर्ष) व आनंद कुमार (36 वर्ष) को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया. वहीं दूसरी घटना चतरो – गावां मुख्य पर देवरी थाना क्षेत्र के देवरी के पास घटी. इसमें एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया. घटना में बाइक चालक तिसरी थाना क्षेत्र के गरहीटांड़ गांव के प्रेम राणा (18 वर्ष) व उसकी बहन पम्मी देवी (20 वर्ष) घायल हो गये. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >