Giridih News: वर्षों से फरार पांच वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih News: लगातार समन व नोटिस के बाद भी नहीं हो रहे थे पेश

Giridih News: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ये सभी आरोपी पुराने मारपीट के मामलों में कोर्ट से वांछित थे और लगातार समन व नोटिस के बावजूद पेश नहीं हो रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, झरियागादी गांव निवासी बबलू यादव, पिंटू यादव और मंटू यादव के खिलाफ वर्ष 2014 में मारपीट से जुड़ा मामला दर्ज हुआ था. मामले में सुनवाई के दौरान इन सभी को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया था, परंतु तीनों आरोपी बार-बार की नोटिस के बावजूद अदालत में उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात झरियागादी में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, इसी क्रम में करहरबारी गांव से भी दो वारंटियों बजरंगी माली और राजू कुमार माली को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया. इन दोनों पर भी मारपीट से संबंधित मामले दर्ज थे और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरिडीह जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >