उत्पाद विभाग की सिपाही बहाली दौड़ में पांच अभ्यर्थी हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

बताया जाता है कि रविवार को पांच अभ्यर्थी राकेश वर्मा, सुदीप यादव, रिंकू कुमार व दो अन्य बेहोश हो गये. उन्हें स्वास्थ्य विभाग व पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सभी का इलाज चल रहा है.

गिरिडीह.

न्यू पुलिस लाइन गिरिडीह में उत्पाद विभाग की सिपाही बहाली के लिए रविवार को दौड़ लगा रहे पांच अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि रविवार को पांच अभ्यर्थी राकेश वर्मा, सुदीप यादव, रिंकू कुमार व दो अन्य बेहोश हो गये. उन्हें स्वास्थ्य विभाग व पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सभी का इलाज चल रहा है. अभ्यर्थियों को एक घंटे में 10 किमी की दौड़ दो अलग-अलग राउंड में पूरी करनी थी. लेकिन दूसरे राउंड में दौड़ लगाते समय पांचों अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़े. पांचों राज्य के अलग-अलग जिलों के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. बताते चलें कि शनिवार को भी एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गयी थी. सभी का प्राथमिक उपचार गिरिडीह सदर अस्पताल में कराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >