Giridih News :खड़े ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Giridih News :डुमरी थाना क्षेत्र के करियारी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक बॉडी बिल्डर दुकान के खड़े ट्रक में अचानक आग लग गयी.

बताया जाता है कि जामतारा निवासी पिंटू शर्मा की शॉप में फुसरो से मरम्मत के लिए आये ट्रक में वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी ट्रक के केबिन में जा गिरी और देखते ही देखते आग लग गयी. गर्मी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया. आग लगते ही वहां मौजूद मिस्त्री व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी. इस बीच घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अगलगी में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि इंजन को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास खड़े अन्य वाहनों के भी इसकी चपेट में आने का खतरा था. सूचना पर डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >